Homeदेश100 करोड़ के कथित घोटाले में केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार,...

100 करोड़ के कथित घोटाले में केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, निजी स्कूलों को मान्यता दिलाने के बदले वसूली का आरोप

Anbil Mahesh Poyyamozhi Arrest: तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री और DMK नेता अनबिल महेश पोय्यामोझी को कथित 100 करोड़ रुपये के निजी स्कूल घोटाले में गिरफ्तार किए जाने की खबर है. आरोप है कि उन्होंने स्कूलों को मान्यता दिलाने के बदले पैसे वसूले. उन्होंने आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए खारिज किया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Anbil Mahesh Poyyamozhi Arrest: तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री और DMK नेता अनिबल महेश पोय्यामोझी को पुलिस ने सोमवार (26 अक्टूबर) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि उन्हें DMK नेता महेश को 100 करोड़ रुपये के निजी स्कूल “घोटाले” के केस में गिरफ्तार किया गया है. अनिबल महेश पोय्यामोझी ने सूबे की हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया. याचिका खारिज होने के कुछ ही समय बाद चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

तमिलनाडू के पूर्व शिक्षा मंत्री अनिबल महेश पोय्यामोझी पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल (2021-26) के दौरान 1,000 से अधिक निजी स्कूल प्रबंधनों से “पार्टी फंड” के नाम पर पैसे वसूले. इस वसूली के बादले उन्होंने निजी स्कूलों को स्थानीय मान्यता और प्रशासनिक मंजूरियां दी. महेश के खिलाफ CCB द्वारा दर्ज की गई FIR में ‘प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट’ (PCA) के तहत आरोप शामिल हैं. साथ ही इस कथित 100 करोड़ के घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी केस दर्ज किया है. ED) ने इस मामले में ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले सितंबर में अनबिल महेश चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के सामने पेश हुए थे और CCB ने उनसे निजी स्कूल मंजूरी धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की थी. सितंबर की शुरुआत में CCB ने चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में DMK नेता के आवासों और अन्य ठिकानों पर आठ घंटे तक सघन तलाशी ली थी. यह छापेमारी और तलाशी अभियान निजी स्कूल को मान्यता दिलाने के बदले 100 रूपये वसूली करने के मामले में संल्पत्ता के बाद चलाया गया था. हालांकि महेश ने इस छापेमारी और तलाशी अभियान को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया था.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe