Homeविदेश'दिल्ली ना ढाका? ढाका, ढाका'... बांग्लादेश में फिर लगे भारत विरोधी नारे

‘दिल्ली ना ढाका? ढाका, ढाका’… बांग्लादेश में फिर लगे भारत विरोधी नारे

Bangladesh News: बांग्लादेश में महंगाई, बिजली और ईंधन की किल्लत को लेकर ढाका में विरोध प्रदर्शन हुआ. NCP संयोजक नाहिद इस्लाम ने तारिक रहमान सरकार पर सवाल उठाए. प्रदर्शन में गृह और ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ भारत-विरोधी नारे भी लगाए गए. ऊर्जा संकट का असर आम लोगों और कारोबार पर पड़ रहा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Bangladesh News: बांग्लादेश में बढ़ती महंगाई, बिजली और ईंधन की कमियों की वजह से ढ़ाका में विरोध प्रदर्शन हुए. बीते शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ढ़ाका में ‘नेशनल सिटीजन पार्टी’ (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ था, लेकिन इस प्रदर्शन में भारत विरोधी नारेबाजी हुई. साल 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए जनआंदोलन में भी भारत विरोधी नारेबाजी और सेंटिमेंट दिखे थे. अब एक बार फिस से भारती विरोध सेंटिमेंट दिख रहे हैं. शुक्रवार के प्रदर्शन में नारे लगे कि ‘दिल्ली ना ढाका? ढाका, ढाका’.

बांग्लादेश में भारत-विरोधी नारेबाजी और सेंटिमेंट दोनों देशों के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है. ‘नेशनल सिटीजन पार्टी’ (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने यह प्रदर्शन आयोजित किया था. नाहिद इस्लाम भारत विरोधी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं. इस प्रदर्शन में बांग्लादेश के गृह मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश अपने तेल का 90% से अधिक और गैस का 30% हिस्सा मिडिल ईस्ट के देशों से आयात करता है. मिडिल ईस्ट में पिछले कई महीनों से जंग और संघर्ष चल रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया में तेल, गैस और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इन संघर्षों की वजह से बांग्लादेश पर बहुत बुरा असर पड़ा है.

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से बांग्लादेश में तेल, गैस, ऊर्जा और बिजली की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. बांग्लादेश के कई हिस्सों में बिजली की भारी कटौती हो रही है, जिसका असर बांग्लादेश की ज़्यादातर गारमेंट फैक्ट्रियों के उत्पादन पर पड़ा है. गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ जनआंदोलन के बाद शेख हसीना को अपना पद छोड़कर भारत में शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा. इस वक्त से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्तों के बीच खटास देखने को मिला. बांग्लादेश में भारत विरोधी सेंटिमेंट बढ़ते दिखे. भारत ने बांग्लादेश के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में अपना नया उच्चायुक्त. दिनेश त्रिवेदी ने अपनी नियुक्ति के बाद बांग्लादेश के नेताओं से मुलाकात की और बांग्लादेशी नागरिकों के लिए रत की यात्रा के लिए वीजा देने की प्रक्रिया फिर से शुरू किया.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe