Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह साल 2024 में हुआ. इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अखिलेश यादव को निमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया था. उन्होंने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद वह अपने परिवार के साथ राम मंदिर का दर्शन करने जाएंगे. अब खबर है कि अखिलेश यादव आगामी 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर का दर्शन करने जाएंगे. उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव समेत परिवार के सदस्य भी जाएंगे. इस दौरान वह राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे, हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा भी करेंगे. अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा.
इससे पहले वह 8 अक्टूबर को अयोध्या में भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे, लेकिन राम मंदिर नहीं गए. उन्होंने जल्द दर्शन करने की बात कही थी. 12 दिसंबर को अखिलेश यादव और उनकी परिवार के अयोध्या आने की खबर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज नारायण पांडे ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि अयोध्यावासी अखिलेश यादव और उनके परिवार का स्वागत करेंगे.
उन्होंने कहा, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 दिसंबर को अयोध्या में हनुमानगढ़ी में अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान श्री राम के मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे. वे पूज्य संतों और महंतों का आशीर्वाद लेंगे, प्रसाद ग्रहण करेंगे और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. अयोध्या के हम सभी निवासी उनका हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और सम्मान करेंगे.”
गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अबतक अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन के लिए नहीं गए हैं. इस सवाल पर अखिलेश यादव ने इस साल 2 जुलाई को कहा कि इटावा में केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा होने के बाद अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे. साल 2027 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं. ऐसे में अखिलेश यादव के आयोध्या में राम मंदिर जाने को लेकर सियासी घमासान हो सकता है.
