Homeराजनीतिअमेरिका में मुस्लिम राजनीति को नई पहचान, न्यू जर्सी में मिस्र मूल...

अमेरिका में मुस्लिम राजनीति को नई पहचान, न्यू जर्सी में मिस्र मूल के एडम हमावी की ऐतिहासिक जीत

Adam Hamawy historic victory: अमेरिका में मुस्लिम राजनेताओं की राजनीतिक सफलता का सिलसिला जारी है. न्यू जर्सी में मिस्र मूल के सर्जन एडम हमावी ने कांग्रेस चुनाव में जीत दर्ज की. उन्होंने गाजा में ट्रॉमा सर्जन के रूप में काम किया और फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठाई. इससे पहले जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बने थे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Adam Hamawy historic victory: अमेरिका की राजनीति में एक के बाद एक मुस्लिम राजनेता को सफलता मिल रही है. 3 नवंबर को न्यू जर्सी के 12वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट चुनाव हुआ. इस चुनाव में पहली बार किसी मुस्लिम और अरब मूल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. मिस्र मूल के 57 वर्षीय सर्जन एडम हमावी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार थे. इन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार ग्रेग मेले को हराया.

सर्जन एडम हमावी को इस चुनाव में 74.1 परसेंट वोट मिला. वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार ग्रेग मेले को 23.9 परसेंट मिला. सर्जन एडमि हमावी साल 2024 और 2025 में ‘फिलिस्तीनी अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित मेडिकल मिशनों के तहत गज़ा गए थे. उन्होंने अपनी मर्जी से इस मिशन से जुड़े और फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के युद्ध के दौरान एक ट्रॉमा सर्जन के रूप में काम किया. उन्होंने गज़ा में किए अपने मानवीय कार्यों से अपनी पहचना बनाई.

सर्जन एडम हमावी ने अमेरिका द्वारा इजरायल को दिए जाने वाले हथियारों का विरोध किया. साथ ही उन्होंने उन देशों को हथियार भेजने का भी विरोध किया है, जिन पर मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के आरोप हैं. अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की सरकार में इमिग्रेशन को डिपोर्ट करने, हिरासत में लेने का मुद्दा बढ़ गया है. एडमि हमावी ने इमिग्रेशन रिफॉर्म्स की वकालत की, जिसमें बिना वैध दस्तावेजों वाले प्रवासियों के लिए नागरिकता पाने का रास्ता तैयार करना शामिल है. गौरतलब है कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर के रूप में पहली बार किसी मुस्लिम पहचान वाला उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. जोहरान ममदानी ने साल 1 जनवारी 2026 को न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ ली.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,500SubscribersSubscribe