HomeदेशUP में 13,150 वोटर ID के EPIC नंबर पर बदले नाम, कांग्रेस...

UP में 13,150 वोटर ID के EPIC नंबर पर बदले नाम, कांग्रेस का बड़ा खुलासा

Uttar Pradesh SIR: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि 13,150 मतदाताओं के EPIC नंबर पर नाम बदले गए. साथ ही, 2,600 नए वोटर जोड़ने और 804 नाम हटाने का दावा किया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले में संज्ञान लेने की अपील की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Uttar Pradesh SIR: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और धांधली को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल और देश के युवा-छात्र लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज (21 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के राज्य स्तरीय मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की नेशनल स्पोकपर्सन सुप्रिया श्रीनेत समेत ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा में 13,150 वोटर ID के EPIC नंबर पर बदले जाने का आरोप लगाया.

उन्होंने यह दावा किया कि 13,150 वोटर ID के EPIC नंबर पुराने वाले हैं, लेकिन उन पर पुराने नामों को हटाकर नए नाम जोड़ दिए गए हैं. सुप्रिया ने कहा, “10 अप्रैल 2026 को यूपी में फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट आने के बाद, जुलाई से सितंबर के बीच बिना किसी फॉर्म 6 या फॉर्म 7 के आधार पर वोटरों के नाम बदले गए. एक ही एपिक नंबर पर मतदाता का असली नाम हटाकर दूसरा नाम दर्ज कर दिया गया। उदाहरण के तौर पर ‘मोहम्मद यूसुफ’ की जगह ‘असलम’ नाम दर्ज कर दिया गया.”

उन्होंने कहा कि यह बदलाव एक खास पैटर्न के तहत मुख्य रूप से मुस्लिम समुदाय के पुरुष वोटरों के साथ किया गया है, ताकि परिवार का मुखिया वोट डालने न जा सके. उन्होंने इस प्रेस कॉन्फेंस के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में संज्ञान ले और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रियाओं पर रोक लगा दे.

सुप्रीया ने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे अपने वोटर ID के EPIC नंबर को चेक करें, अगर गड़बड़ी मिले तो कांग्रेस के जिला या प्रदेश दफ्तर से संपर्क करें. उन्होंने अपील की कि निर्वाचन अधिकारी (DM) और एसडीएम आगे आएं और सॉफ्टवेयर का एक्सेस मांगकर वोटर लिस्ट की गलतियों को दुरुस्त करें.

सुप्रिया ने आरोप लगाया कि पीलीभीत सदर सीट पर 2,600 नए वोटर बिना प्रक्रिया के जोड़े गए और 804 वोटरों के नाम काट दिए गए. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और धांधली के आरोप लगाते हुए सुप्रिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञाने कुमार और चुनाव आयुक्त सीमा खन्ना पर निशाना साधा.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe