Homeदेश'चैन से नहीं सो पाएंगे उमर और फारूक अब्दुल्ला...' रुहुल्लाह मेहदी के...

‘चैन से नहीं सो पाएंगे उमर और फारूक अब्दुल्ला…’ रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे पर BJP विधायक देविंदर मन्याल का तंज

Jammu Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे के ऐलान से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. भाजपा विधायक देविंदर कुमार मन्याल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर और फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि पार्टी जनता से किए वादे पूरे करने में विफल रही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है और सांसद के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा 3 नवंबर को दी है. हर साल 3 नवंबर को रुहुल्लाह मेहदी के पिता मेहदी मुस्तफा की पुण्यतिथि बडगाम के बेहिश्त-ए-ज़हरा पार्क में मनाई जाती है. आज भी 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई, जिसमें हजारों की तादाद में लोग पहुंचे. रुहुल्लाह ने इस दौरान लोगों को संबोधित किया. रुहुल्लाह के इस्तीफे पर भाजपा के विधायक देविंदर कुमार मन्याल ने प्रतिक्रिया दी है.

विधायक देविंद्र कुमार मन्याल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले से ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार कैबिनेट विस्तार के दौरान हुए फेरबदल को लेकर सरकार अनिश्चितता का सामना कर रही थी, अब रहुल्लाह के इस्तीफे के बाद उमर अब्दुल्ला हों या फारूक अब्दुल्ला, दोनों में से कोई भी अब चैन से नहीं सो पाएगा, क्योंकि उन्हें यह सोचना पड़ेगा कि अपनी डूबती हुई नैया को कैसे बचाया जाए.

विधायक देविंद्र कुमार मन्याल ने बताया कि रुहुल्लाह मेहदी के नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने और सांसदी पद से इस्तीफा देने का मुख्य कारण था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जनता से किए वादों से मुकर गई. बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की बहाली कराने की बात करती है, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही. इस मामले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस की सुस्ती को लेकर भी रुहुल्लाह मेहदी नाराज थे.

विधायक देविंद्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली की बात नेशनल कॉन्फ्रेंस और रुहुल्लाह मेहदी करते थे. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा का रुख इस मुद्दे पर पहले से यह साफ है कि आर्टिकल 370 जा चुकी है और लोकसभा, राज्यसभा समेत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इसपर मोहर लग चुकी है. उन्होंने बताया कि आज रुहुल्लाह मेहदी ने स्टेज से बताया कि पिछले दो सालों से नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार कश्मीरियों की सुरक्षा, कश्मीर में शांति, विकास के मामले में विफल रही है.

विधायक देविंद्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा पिछले लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार एक दिन अपनी ही गलतियों से, गलत रणनीतियों से डूब जाएगी. उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा की यह बात कहीं न कहीं सही होते हुए नजर आ रही है.

 

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe