Homeदेशहिमाचल में कांग्रेस की शानदार जीत, भाजपा की करारी हार

हिमाचल में कांग्रेस की शानदार जीत, भाजपा की करारी हार

शिमला: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी मात्र 25 सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी के लिए यह बहुत बड़ी हार है और इसका असर 2024 के लोक सभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

हालांकि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि इस प्रदेश में एक बार फिर से उनकी पार्टी की ही सरकार बनेगी। विभिन्न एक्जिट पोल भी यही दावा कर रहे थे कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाएगी।

तमाम दावों को उलटते हुए हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा को पटकनी दे दी है। इस प्रदेश में भाजपा का कमल मुर्झा गया है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

68 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस को 40, बीजेपी को 25 व अन्य के खाते में 3 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं।

spot_img
[td_block_social_counter facebook="SADAATimes16" twitter="@SADAA_Times" youtube="channel/UC3W5SbEG89CwqPwQscn6WNw" instagram="sadaa_times2016"]