Homeदेश'SIR रोक कर घुसपैठियों को बचाना चाहती है कांग्रेस...' अमित शाह ने...

‘SIR रोक कर घुसपैठियों को बचाना चाहती है कांग्रेस…’ अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Hyderabad News: हैदराबाद में बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि हटाए गए नामों में 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों के थे. शाह ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया. वहीं, विपक्ष ने SIR में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Hyderabad News: गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में सोमवार (2 नवंबर) को लोकतंत्र बचाव रैली में शामिल हुए. इस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने विशेष सघन पुनरीक्षण (special intensive revision) के दौरान वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम काटे जाने के मुद्दे पर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि SIR में 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, जिनमें से 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए थे.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी, विशेष सघन पुनरीक्षण (special intensive revision) की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम काट के आरोप लग रहे हैं. इस बीच अमित शाह ने हैदराबाद में लोकतंत्र बचाव रैली में यह बताया कि वोटर लिस्ट से हटाए गए 13 करोड़ नामों से 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम हैं.

अमित शाह ने हैदराबाद में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी SIR को रोक कर मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है. अमित शाह ने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी जितनी मर्जी ताकत लगा लें, लेकिन उनकी सरकार मतदाता सूची और देश से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे. अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल SIR को रोकना चाहती है, क्योंकि घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं. उन्होंने कहा, “यहाँ केवल उन्हीं लोगों को वोट देने की अनुमति होगी, जो इस देश के नागरिक हैं.”

कथित वोट चोरी और SIR प्रक्रियाओं में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. इंडिया गठबंधन ने रविवार (1 नवंबर) को रामलीला मैदान में चलो दिल्ली नाम से एक रैली किया और इस मुद्दे को उठाया. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाओ नाम से रैली की. गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में लोकतंत्र बचाव रैली में शामिल हुए.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe