Farooq Abdullah On Article 370: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) पार्टी के प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही है. उन्होंने बारामूला के डाकबंगला में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और लोगों के बीच एकता और भाईचारे की अपील की. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक दिन फिर से आर्टिकल 370 हासिल करेगा. उन्होंने 370 को बहान कराने को लेकर कहा, “जब तक तुम एक नहीं हो जाते, तब तक ऐसा नहीं होगा.” इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का भी जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि वह केवल सत्ता पाने के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं; उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके अधिकार मिलें और उनकी चिंताओं का समाधान हो. इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि यह (दिल्ली) आज चुप हैं क्योंकि दुनिया में ज़ोर है. हमारा पड़ोसी (पाकिस्तान) इनके पीछे लगा हुआ है. वह हर जगह पहुंच जाता है कि कश्मीर का फैसला नहीं हुआ है. वह हमें बचा रहा है, नहीं तो इनके इरादे नेक नहीं.
उन्होंने कहा कि “वह बिल्कुल खुदमुख्तार (स्वतंत्र) है. जब मैंने वह कागज़ देखे, उनसे (दिल्ली) आप क्या उम्मीद करेंगे? क्या आप यह उम्मीद करेंगे कि वह आपके लिए इंसाफ करेंगे? हिम्मत रखो मुकाबला करने की, हिम्मत नहीं रखोगे तो मिट जाओगे, नाम और निशान मिट जाएगा. गौरतलब है कि मोदी सरकार की अगुवाई में साल 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370, (35 A) को खत्म कर दिया.
