Homeदेश‘सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन’, UP चुनाव से पहले अखिलेश के...

‘सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन’, UP चुनाव से पहले अखिलेश के सामने कांग्रेस की शर्त

Uttar Pradesh Election Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर चर्चा तेज है. कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राज्य में मजबूत हो रही है और बीजेपी को सत्ता से हटाना दोनों दलों का लक्ष्य है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Uttar Pradesh Election Alliance: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी पार्टियां अभी से कमर कस रही हैं. आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो मुख्य पार्टियां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ेंगी, लेकिन सीट शेयरिंग पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. इस बीच कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन तभी होगा, जब समाजवादी पार्टी कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें देने के लिए राजी होगी.

उन्होंने कहा कि गठबंधन तभी सफल होता है, जब नेताओं के साथ-साथ जमीन पर पार्टियों के कार्यकर्ताओं और जनाधार के बीच तालमेल बैठता है. उन्होंने कहा कि इस तालमेल और समन्वय के लिए एक-दूसरे का सम्मान और हिस्सेदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमें जहां झुकना होगा, वहां झुकेंगे भी लेकिन हमें साल 2024 से आगे बढ़ना है. क्योंकि उत्तर प्रदेश और कांग्रेस पार्टी में बहुत कुछ बदल चुका है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में कांग्रेस पार्टी फिर से खड़ी हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने का काम दिया है. उन्होंने कहा कि हम भरोसे से कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में इस बार फसल लहलहाएगी और कांग्रेस फिर से खड़ी होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख पार्टियां हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का उद्देश्य है भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना. इसलिए दोनों पार्टियों ने यह तय किया है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में दोनों साथ में चुनाव लड़ेंगे.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe