Homeदेशदिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।


पीटीआई-भाषा के अनुसार, राजधानी में बुधवार को सुबह आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी छाया रहा। दिल्ली में सोमवार से लगातार तेज़ हवा चलने की वजह से ठंड बढ़ गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद पिछले तीन दिन में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले सप्ताह आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो मंगलवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

spot_img
[td_block_social_counter facebook="SADAATimes16" twitter="@SADAA_Times" youtube="channel/UC3W5SbEG89CwqPwQscn6WNw" instagram="sadaa_times2016"]