Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में एक हैलिकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें एक पायलट और 6 अन्य लोग सवार थे. यह हैलिकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी. संबंधित हैलिकॉप्टर क निजी कंपनी ‘ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ का है. क्रैश के बाद एक बचाव और खोज टीम अभियान में लग चुकी है. अधिकारियों के मुताबिक, ‘VT-HCX’ कॉल साइन वाले इस हेलीकॉप्टर का संपर्क तब टूट गया, जब यह जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजर रहा था.
संबंधित हैलिकॉप्टर बर्फबारी के बीच चमोली के जोशीमठ में क्रैश हुआ. इस दुर्घटना को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, “इसी समय, ट्रैकिंग सिस्टम से हैलिकॉप्टर का संपर्क कट गया और अभी तक इसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया है.” उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने अपने बयान में बताया कि दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी, जो देहरादुन जा रही थी. बयान में कहा गया, “इसी समय, ट्रैकिंग सिस्टम से हेलीकॉप्टर का संपर्क कट गया और अभी तक इसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया है.”
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर की है और बताया है कि बचाव अभियान जारी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करके लिखा कि हेलीकॉप्टर ‘चैएन’ (ChaieN) गांव के पास क्रैश हुआ है. उन्होंने बातया कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद इस पूरी घटना पर लगातार नजर रखे हुए हैं.
