अंबेडकर नगर (यूपी): उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को महिलाओं को लाठियों से पीटते और गालियां देने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने ज्यादती का आरोप लगा है।
हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा उन पर और उनके वाहनों पर पथराव करने के बाद उन्हें मामूली बल का प्रयोग करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर का है।
विवादित स्थल पर स्थापित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने के खिलाफ महिलाएं व अन्य धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इससे वहां तनाव हो गया था।
सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिलाओं के एक समूह ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
In Indian culture, women are seen as goddesses! Police officers brutally beat up Dalit women in UP, India. #viralvideo #breakingnews #warcrime #unhumanrights #worldnews pic.twitter.com/x82n2ZHPsG
— war update (@Ijaharkhan45) November 6, 2022
एक अन्य वीडियो में कुछ महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करते और उनके बाल खींचते हुए देखा गया।
जनपद अम्बेडकरनगर थाना को0 जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वाजिदपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने के विवाद में अराजकतत्वों द्वारा किये गये उपद्रव में स्थानीय पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा दी गयी बाइट-@Uppolice https://t.co/1rlSgGAFb6 pic.twitter.com/rlwEIQT9wv
— AMBEDKARNAGAR POLICE (@ambedkarnagrpol) November 6, 2022
अंबेडकर नगर के पुलिस अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
—आईएएनएस

