Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक आटा मिल पर विज्ञापन लेने गए एक दैनिक अखबार ‘जनवाणी’ के पत्रकार नसीम अहमद के साथ गाली-गलौज की गई. नसीम ने आरोपियों को गाली न देने के लिए कहा, जिसके बाद आरोपियों ने नसीम अहमद को बुरी तरह पिटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस मौत से पत्रकार नसीम के परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं, मौके पर नसीम के पत्रकार साथी और दीगर लोगों ने अस्पताल पहुंचकर रोष व्यक्त किया.
वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मामले पर उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करके लिखा, उत्तर प्रदेश में ‘रामराज्य’ का ढोल पीटने वाली सरकार में जब पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या? आटा फ्लोर मिल में विज्ञापन मांगने गए पत्रकार नसीम अहमद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई! कानून का खौफ खत्म हो चुका है और जंगलराज चरम पर है. @myogiadityanath जी, जवाब दीजिए—पत्रकारों की सुरक्षा कब तय होगी या सिर्फ विज्ञापनों में ही प्रदेश सुरक्षित रहेगा?”
लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और पुलिस अधिकारी की भूमिका व बयान की जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने लिखा कि पत्रकारों को सुरक्षा और पीड़ित परिवार को न्याय मिले!
दरअसल यह घटना रविवार (18 अक्टूबर) हापुड़ स्थित अशोक कुमार गुप्ता आटा मिल का है. सलाउद्दीन, मुस्तकीम, मोनिका व शहाना ने बताया कि वे लोग पत्रकार नसीम अहमद के साथ अशोक कुमार गुप्ता आटा मिल विज्ञापन के लिए गए थे. संबंधित आटा मिल पर पहले से ही मौजूद इंद्रलोक कॉलोनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता, उनका पुत्र कपिल, सर्वोदय कालोनी निवासी नरेश कुमार व चार पांच अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की. नसीम ने गाली-गलौज न करने के लिए बोला, जिसके बाद आरोपियों ने नसीम की पिटाई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई.
मृतक पत्रकार नसीम अहमद के दामाद डॉ. शाहरुख ने इस हत्या के मामले में चार नामजद के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज करा दिया है. शखाहरुख ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनकी पत्नी ने फोन पर दी. शाहरुख ने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें फोन पर बताया कि उनके ससुर को कुछ लोगों ने की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिराफ्तार कर ली है और मामले में आगे की जांच कर रही है.
