Homeदेशराहुल गांधी के वियतनाम दौरे और तिरंगे के अपमान पर BJP के...

राहुल गांधी के वियतनाम दौरे और तिरंगे के अपमान पर BJP के सवाल, पवन खेड़ा ने दिया करारा जवाब

Pawan Khera Attack RSS And BJP: राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए और उनकी विदेश यात्राओं पर आरोप लगाए. इसके जवाब में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने BJP पर पलटवार किया. उन्होंने तिरंगे के सम्मान और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात को लेकर BJP के सवालों पर जवाब दिया और RSS की आलोचना की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Pawan Khera Attack RSS And BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी वियतनाम के दौरे पर हैं. लेकिन उनके इस दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सवाल खड़े कर रही है. आज (22 अक्टूबर) को भारतीय जानता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के दुमका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल खड़े किए. निशिकांत ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह पिछले 10 सालों में 270 बार विदेश यात्रा पर गए हैं. नितिशकांत ने सवाल पूछा कि राहुल विदेश यात्राओं पर क्यों जाते हैं? साथ ही उन्होंने सवाल खड़े किए कि राहुल अमेरिका में अक्सर वहां की सीनेटर इल्हान उमर और रो खन्ना से किसके इशारों पर मिलते हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए निशिकांत दुबे के इन सवाल का जवाब दिया. साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोला.

निशिकांत दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा था कि आजकल विपक्ष के नेता लंच, डिनर के लिए कहीं निकलते हैं और वहीं पर वे धड़ने पर बैठ जाते हैं. उन्होंने यह भी सवाल किया था कि अभी देखने को मिल रहा है कि जिसने कभी तिरंगा नहीं लहराया वे तिरंगा लेकर पहुंच रहे हैं और उन्होंने तिरंगा का जिस तरह प्रयोग किया है, उससे साफ पता चलता है कि उन्हें इसके सम्मान या गरिमा की कोई परवाह नहीं है. इन सवालों के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा, “तिरंगे के अपमान की बात, रेहान वाड्रा की जो फोटोग्राप्स हटाई गई, वह भी तिरंगे की थी.” बता दें कि बीकानेर हाउस प्रबंधन के कहने पर प्रस्तुती से रेहान वाड्रा की भारतीय तिरंगे वाली दो तस्वीरें हटा दी गई थी, जिसे फिर से वहां लगाया गया.

पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर ऐतिहासिक रूप से लगातार तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) तिरंगे का अपमान आज से नहीं कर रहा है, वे 1950 के दशक से तिरंगे के खिलाफ रहा है, तो तिरंगे की बात भारतीय जनता पार्टी (BJP) वाले ना ही ले, तो अच्छा रहेगा .”

उन्होंने राहुल गांधी से इल्हान उमर से अक्स मुलाकात करने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा, “जिस व्यक्ति (महिला) का ये लोग नाम ले रहे हैं. इल्हान उमर का, वह कांग्रेशनल पाकिस्तान कोकस की सदस्य हैं और सीनेटर हैं. मैं पूछना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री रो खन्ना से मिलते हैं, शीला जैक्सन ली से मिलते हैं ये भी पाकिस्तान कांग्रेशनल पाकिस्तान कोकस की सदस्य हैं, तो क्या हम प्रधानमंत्री पर आरोप लगाएँ?” उन्होंने आगे कहा, “अरे वह देश के एक सांसद हैं. एक सूमह में एक-दूसरे से मिलते हैं, तो इसमें इनको (BJP) क्या दिक्कत है.”

उन्होंने आगे कहा, “इनकों (BJP) कहिए कि प्रधानमंत्री का भी फोटों रो खन्ना और शीला जैक्सन ली के साथ फोटों निकालें और कहें कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान से मिले हुए हैं और उन्हीं के इशारों पर देश चला रहे हैं. मजाक बना रखा है देश का.”

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe