Homeविदेशवेस्ट बैंक में 2 सैनिकों की मौत से बौखलाया इजरायल, सुरक्षा के...

वेस्ट बैंक में 2 सैनिकों की मौत से बौखलाया इजरायल, सुरक्षा के नाम पर फिलिस्तीनियों के घरों पर बुलडोजर

Israel News: वेस्ट बैंक के हेब्रोन में दो बंदूकधारियों के हमले में दो इजरायली सैनिक मारे गए और छह घायल हुए. दोनों हमलावर भी मारे गए. इसके बाद इजरायली सेना ने इलाके में अभियान शुरू किया. वित्त मंत्री स्मोट्रिच ने गाजा जैसी कार्रवाई की मांग की, जबकि मानवाधिकार संगठन ने सामूहिक सजा रोकने की अपील की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Israel News: इजरायल कब्जे वाले वेस्ट बैंक और गज़ा में लगातार हमले कर रहा है, जिससे आम मासूम लोगों की मौत हो रही है. वहीं, हर कब्जे और जुल्म का एक रिएक्शन भी होता है. बीते शुक्रवार (23 अक्टूबर) को वेस्ट बैंक के हेब्रोन में दो बंदूकधारियों ने इजरायली सैनिकों पर हमला कर दिया. इस हमले में इजरायल के दो सैनिक मारे गए और 6 दीगर घायल हुए. वहीं, दोनों हमलावर भी मौके पर मारे गए. इस हमले के बाद इजरायली सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान के नाम पर वेस्ट बैंक में फिर से जुल्म शुरू कर दिया है. नेतन्याहू ने सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘एक बड़े हमले को होने से रोक दिया.’ साथ ही, उन्होंने वेस्ट बैंक में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया.

इजरायल के कट्टरपंथी वित्त मंत्री बेज़ालेल स्मोट्रिच, जो रक्षा मंत्रालय में भी एक पद पर हैं, ने वेस्ट बैंक में “बिल्कुल गाजा की तरह” बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाने की मांग की है. इजरायली सेना वेस्ट बैंक के हेब्रोन में कथित आतंकवाद विरोध अभियान चला रहा है, जो कई दिनों तक चल सकता है. साथ ही इजरायली फोर्स सुरक्षा के लिए खतरा बताकर घरों और ढ़ांचों को ध्वस्त कर रहे हैं.

इजरायली सेना और घरेलू सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने एक संयुक्त बयान जारी किया. इस बयान में कहा कि सुरक्षा बल हेब्रोन इलाके में ‘आतंकवादी ढांचे का पता लगाने और उसे नष्ट करने’ के लिए ठिकानों की तलाशी ले रहे हैं और फिलिस्तीनियों से पूछताछ कर रहे हैं. बताया गया है कि हमलावर इसी इलाके से आए थे.

इजरायली मानवाधिकार समूह ‘बत्सेलेम’ (B’Tselem) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल दबाव डालने की अपील की है, ताकि इजरायल को “सामूहिक सजा देने की योजनाओं और ऐसे कार्यों को अंजाम देने से रोका जा सके, जो युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं.”

 

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe