Homeदेशसऊदी अरब में फंसे हजारों भारतीय उमरा यात्री, सुरक्षित वापसी के लिए...

सऊदी अरब में फंसे हजारों भारतीय उमरा यात्री, सुरक्षित वापसी के लिए चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से लगाई गुहार

Indian Umrah Pilgrims Stuck In Saudi: मध्य-पूर्व में तनाव के बीच सऊदी अरब में हजारों भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने की खबर है. सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भारत सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी और भोजन, रहने व चिकित्सा की व्यवस्था करने की अपील की है. इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी भी यात्रियों की वापसी की मांग कर चुके हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Indian Umrah Pilgrims Stuck In Saudi: सऊदी और यमन के बीच जारी संघर्ष की वजह से हजारों भारतीय उमरा यात्री सऊदी अरब में फंसे हुए हैं. पिछले दो हफ्तों से ज्यादा वक्त से सऊदी अरब में उमरा करने गए तीर्थयात्री फंसे हुए हैं और वे भारत आने में असमर्थ हैं. फंसे हुए लगभग 4000 भारत्यी तीर्थयात्री इंडिगो एयरलाइंस, अकासा एयरलाइंस और एयर इंडिया एयरलाइंस से सऊदी अरब उमरा करने के लिए गए थे. लेकिन कथित तौर पर DGCA इन तीनों एयरलाइंस को भारत से सऊदी के लिए उड़ाने भरने की इजाजत नहीं दे रहा है. वहीं, सऊदी में फंसे ये तमाम तीर्थयात्री आर्थिक रूप से सऊदी एयरलाइंस के फ्लाइट से भारत आने में असमर्थ हैं. इस मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने आवाज उठाई है.

सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में उमरा करने गए भारतीय तीर्थयात्रियों के सऊदी में फंसे होने का मुद्दा उठाया है और भारत सरकार से फंसे हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मध्य-पूर्व में जारी तनाव और उड़ानों के प्रभावित होने के कारण सऊदी अरब में उमराह करने गए हजारों भारतीय जायरीनों का फंसना बेहद चिंताजनक है। कई दिनों से अपने वतन लौटने की प्रतीक्षा कर रहे जायरीनों और उनके परिजनों की चिंता को देखते हुए @mygovindia को प्रभावी कदम उठाने चाहिए.”

उन्होंने आगे लिखा, “मध्य-पूर्व में जारी तनाव और उड़ानों के प्रभावित होने के कारण सऊदी अरब में उमराह करने गए हजारों भारतीय जायरीनों का फंसना बेहद चिंताजनक है. कई दिनों से अपने वतन लौटने की प्रतीक्षा कर रहे जायरीनों और उनके परिजनों की चिंता को देखते हुए @mygovindia को प्रभावी कदम उठाने चाहिए.”

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “हम मांग करते हैं कि सऊदी अरब में फंसे सभी भारतीय जायरीनों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों, भारतीय दूतावास और एयरलाइंस के साथ समन्वय स्थापित किया जाए. साथ ही, उनकी वापसी होने तक रहने, खाने और चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.” इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और सिविल एविएशन मिनिस्टर से सऊदी में फंसे हुए भारतीय उमरा यात्रियों को वापस लाने की अपील कर चुके हैं.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe