Homeदेशकेंद्रीय मंत्री पर प्रियांक खड़गे का निशाना, बोले—IT और ED से छापेमारी...

केंद्रीय मंत्री पर प्रियांक खड़गे का निशाना, बोले—IT और ED से छापेमारी कराने के लिए मोदी सरकार पर बनाया जा रहा दबाव

Karnataka News: कर्नाटक में KPSC भर्ती में कथित गड़बड़ी की जांच जारी है. इस बीच मंत्री प्रियांक खड़गे ने आरोप लगाया कि एक केंद्रीय मंत्री IT और ED पर उनके खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं. मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बताया कि निष्पक्ष भर्ती सुनिश्चित करने और गड़बड़ियां रोकने के लिए समिति बनाई गई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Karnataka News: कर्नाटक पुलिस सर्विस कमीशन (KPSC) भर्ती में गड़बड़ी के मामले में जांच चल रही है. इस बीच कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने आरोप लगया कि एक सैंट्रल मिनिस्टर मोदी सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि इनकम टैक्स (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) उन पर और उनके साथियों पर कार्रवाई करें. प्रियांक खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि इन विभागों द्वारा कार्रवाई कराने के लिए कथित (KPSC) भर्ती में गड़बड़ी मामले को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

उन्होंने सोमवार (2 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली के सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि एक केंद्रीय मंत्री, मोदी सरकार पर ज़ोर डाल रहे हैं कि वे KPSC जांच को एक राजनीतिक आड़ बनाकर, मेरे कैबिनेट सहयोगियों और मुझ पर IT और ED का इस्तेमाल करें.” उन्होंने आगे लिखा, “खबर है कि RSS के ‘ग्रुप D’ में हाल ही में शामिल हुए एक व्यक्ति, ED का इस्तेमाल करके सभी आरोपियों पर दबाव बना रहे हैं ताकि वे KPSC भर्ती मामले में कांग्रेस नेताओं और मुझे झूठा फंसा सकें.” उन्होंने आगे लिखा, “ऐसा लगता है कि ये “बेहद मेहनती” माननीय मंत्री अकेले डूबने को तैयार नहीं हैं. अपनी हताशा में, वे अपने गठबंधन सहयोगियों को भी अपने साथ डुबाने पर आमादा हैं.”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक पुलिस सर्विस कमीशन (KPSC) भर्ती में गड़बड़ी हुए थे. इस मामले की जांच, आगे होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए कर्नाटक की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार ने बताया कि ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के उपायों पर विचार करने के लिए एक समिति बनाई गई है.

मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार ने बताया कि KPSC में हुई गड़बड़ियों के मामले में सच सामने लाने के लिए आरोपी ज्ञानेंद्र से पूछताछ करने की अनुमति दे दी गई है. उन्होंने आगे कहा, कुछ मामले सामने आए हैं; ED और हमारे अधिकारियों ने जांच की है, और सच सामने लाने के लिए तुरंत पूछताछ की अनुमति दे दी गई है। हमारे बच्चे बहुत मुश्किलों से पढ़ाई करते हैं। ऐसे में पैसे और सिफारिशों के जरिए भर्ती होने देना बिल्कुल गलत है.”

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe