Homeविदेशफ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, लियरजेट क्रैश में 9 लोगों की मौत

फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, लियरजेट क्रैश में 9 लोगों की मौत

Florida Jet Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक ‘लियरजेट 60’ बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, NTSB दुर्घटना की जांच कर रहा है. हादसे के बाद आसपास के करीब 600 लोगों को अस्थायी आश्रय की जरूरत पड़ सकती है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Florida Jet Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा के राज्य की पाम बीच काउंटी में एक ‘लियरजेट 60’ (Learjet 60) बिजनेस जेट क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में जेट में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना की पुष्टि अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने की है. उन्होंने इस दुर्घटना को त्रासदी बताया. उन्होंने कहा कि FAA, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की मदद के लिए अपने अधिकारी भेज रहा है, जो इस दुर्घटना की जांच का नेतृत्व करेगा.

यह दुर्घटना रविवार (1 अक्टूबर) को फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के रिहायशी इलाके में हुई. जेट क्रैश होने से सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जेट टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा एयरपोर्ट जा रहा था. वहीं, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा, “यह ऐसा लग रहा था जैसे कोई मिसाइल नीचे गिरी हो। इसने सड़क के किनारे एक बड़ा गड्ढा बना दिया है.”

इस दुर्घटना की जांच चल रही है. पाम बीच काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल के पास रहने वाले लगभग 600 लोगों को अस्थायी आश्रय की आवश्यकता पड़ सकती है, क्योंकि जांचकर्ता और आपातकालीन दल उस इलाके में काम कर रहे हैं.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe