Homeदेशविदेशी कनेक्शन के आरोपों पर राहुल गांधी की PM मोदी को खुली...

विदेशी कनेक्शन के आरोपों पर राहुल गांधी की PM मोदी को खुली चुनौती, बोले—“डरिए मत, सामने आइए और डिबेट कीजिए!”

Rahul Gandhi Debate Challenge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी ताकतों पर दिए बयान के बाद राहुल गांधी ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है. राहुल ने कहा कि बहस किसी भी मंच पर हो सकती है और इसमें मीडिया, युवा और मोहन भागवत भी निर्णायक बन सकते हैं. उन्होंने अमेरिकी समझौते, अडानी मामले और विदेशी संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Rahul Gandhi Debate Challenge: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर विदेशी फंडिंग, विदेशी कनेक्शन, विदेशी कंपनियों से मिलकर भारत में रिजीम चेंज करने के आरोप लगते रहते हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विपक्ष पर विदेशी ताकतों की मदद से देश को अस्थिर करने और बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने विपक्ष को “अवरोध पक्ष” भी कहा. इसके बाद राहुल गांधी ने मंगलवार (3 नवंबर) को प्रधानमंत्री मोदी को इस मुद्दे पर ओपन डिबेट करने का चैलेंज कर दिया. उन्होंने चैलेंज देने के 24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को ऑपन डिबेट के लिए चुनौती दी.

उन्होंने पीएम मोदी को ऑपन डिबेट के लिए चैलेंज देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “मिस्टर मोदी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद की वजह से PM बने. आप विदेशी मदद की वजह से ही PM बने हुए हैं. आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन में है. विदेशी सोशल मीडिया भी पूरी तरह से आपके साथ है.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपको इस विषय पर खुली बहस की चुनौती देता हूँ. कोई भी मंच हो, कोई भी समय हो. अगर हिम्मत है, तो सामने आइए. आप ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे, क्योंकि मैं आपके बारे में जो कुछ जानता हूँ, उससे आप बुरी तरह डरे हुए हैं.”

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “24 घंटे हो गए मोदी जी. मैंने आपको चैलेंज दिया है. आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ.” उन्होंने आगे कहा, “देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत.

राहुल गांधी ने डिबेट के फॉर्मेट बताते हुए कहा कि दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा. उन्होंने इस डिबेट में जज के रूप में किसी भी व्यक्ति को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी को आजादी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि डिबेट में आप जिसको जज बनाना चाहते हो, बना दो. मोहन भागवत जी को बिठा दो और फिर डिबेट करते हैं.

उन्होंने कहा कि डिबेट में फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिन पर खुलकर डिस्कशन होगा.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डिबेट के लिए ललकारते हुए कहा कि आ जाइए, डरिए मत. दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए. आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा. उन्होंने अपने ऊपर लगे 45 डिफेमेशन केस का जिक्र करते हुए कहा कि बाकी चीजों पे आपने defamation केस लगा रखा है, शायद 45 defamation केस मेरे ऊपर हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर इस डिबेट मामले पे, foreign कनेक्शन पे आप defamation नहीं लगा रहे हो. लगाइए ना, वहाँ भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए. वीडियो के आखिर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हैपी दिवाली बोला.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,500SubscribersSubscribe