Homeराजनीतिमिशिगन से अब्दुल अल-सैयद की ऐतिहासिक जीत, अमेरिकी सीनेट में गूंजेगी मुस्लिम...

मिशिगन से अब्दुल अल-सैयद की ऐतिहासिक जीत, अमेरिकी सीनेट में गूंजेगी मुस्लिम आवाज़!

Abdul El Sayed Wins: मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन माइक रोजर्स को हराकर अमेरिकी सीनेट चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वह अमेरिकी सीनेट के पहले मुस्लिम सदस्य बनेंगे. अपने जीत के भाषण में उन्होंने गाजा और फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया और अमेरिकी टैक्स का पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च करने की बात कही. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Abdul El Sayed Wins: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन हुए हैं. मिशिगन से डेमोक्रेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अल-सैयद इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं. अल-सैयद ने जीत के बाद मिशिगन के लोगों को संबोधित किया और उनका धन्यवाद किया.

इस मिडटर्म इलेकेक्शन के प्रचार के दौरान डेमोक्रेट के उम्मीदवार अल-सैयद पर सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा राजनीतिक हमले किए गए. अल-सैयद की धार्मिक और अरब पहचान आदि को लेकर सवाल खड़े किए गए. हालांकि मिशिगन की जनता ने अल-सैयद पर विश्वास दिखाया. अल-सैयद मिस्र मूल के हैं और उनकी पत्नी भारतीय मूल की हैं. अल-सैयद एक मेडिकल डॉक्टर और पूर्व जन स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके हैं.

अल-सैयद ने अपने समर्थकों से कहा, “मिशिगन, मैं उसी बड़े दिल, खुले विचारों, हिम्मत और ईमानदारी के साथ आपकी सेवा करने के लिए उत्सुक हूं, जो आपने मुझे दिखाई है.” उन्होंने कहा, “उन्हें कल बता देना कि बुरे लोग हार गए हैं. उन्हें बता देना कि हम सबने मिलकर, किसी बड़ी चीज़ के लिए लड़ाई लड़ी और हम जीत गए। हम जीत गए! तो माइक, अपनी रिटायरमेंट का आनंद लें.” उन्होंने वादा किया कि वे अमेरिकी सीनेट में भी वही दृढ़ संकल्प, खुलापन और करुणा लेकर जाएंगे, जो उनके पूरे चुनावी अभियान के दौरान मतदाताओं ने दिखाई थी.

अपने जीत के भाषण में अल-सैयद ने गज़ा, फिलिस्तीन के मुद्दे को उठाया और अपने चुनावी प्रचार के दौरान की गई बातों को दोहराया. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारा टैक्स का पैसा यहीं खर्च हो—स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे पर। हम नहीं चाहते कि हमारा पैसा रंगभेद, नरसंहार या युद्ध के लिए भेजा जाए.”

अस-सैयद ने उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने उस संवैधानिक प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा, “इसमें एक दिलचस्प विडंबना है कि संवैधानिक रूप से, जनवरी में मुझे शपथ दिलाने की जिम्मेदारी आपकी ही होगी.” इसके बाद उन्होंने ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी चुनावी रैलियों में ऐसा दिखाया था जैसे उन्हें ‘एल-सैयद’ नाम का उच्चारण करने में दिक्कत हो रही हो. एल-सैयद ने कहा, “डोनाल्ड, देखिए, मुझे पता है कि आपको मेरा नाम बोलने में परेशानी हुई थी. इसलिए, जनवरी में जब जेडी मुझे शपथ दिला देंगे, तो आप मुझे ‘सीनेटर’ कहकर बुला सकते हैं.”

गौरतलब है कि अमेरिका में सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हुआ. इस चुनाव में डेमोक्रेट्स को 53 और रिपब्लिकन्स को 41 सीटें मिली थीं. मिड टर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट ने बहुमत हासिल क लिया है. इस गिनती में डेमोक्रेट्स के साथ दो निर्दलीय सांसद भी शामिल हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,500SubscribersSubscribe