Homeदेश'PM मोदी विश्वगुरु हैं, तो अपनी क्षमता दिखाएं...' राहुल गांधी के ओपन...

‘PM मोदी विश्वगुरु हैं, तो अपनी क्षमता दिखाएं…’ राहुल गांधी के ओपन डिबेट चैलेंज के समर्थन में उतरे इमरान मसूद

Rahul Gandhi Debate Challenge: राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन डिबेट की चुनौती देने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि संसद में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया जाता है, इसलिए मोदी को खुले मंच पर बहस करनी चाहिए. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में चर्चा करने की बात कही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Rahul Gandhi Debate Challenge: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन डिबेट करने का चैलेंज दिया है. इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल गांधी को जवाब देते हुए बता रहे हैं कि डिबेट के लिए पार्लियामेंट सबसे बेहतर जगह होगा. वहीं, इस कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है. इमरान मसूद ने कहा कि पार्लियामेंट में राहुल गांधी की माइक बंद कर दी जाती है. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी कथित विश्वगुरु हैं, तो यह मौका है कि अपनी क्षमता दिखाने का अवसर है.

इमरान मसूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिसे आप बालबुद्धि बता रहे हो, उनके चैलेंज को स्वीकार करिए और आकर अपनी क्षमताओं को दिखाइए. उन्होंने कहा, “आइए एक मंच सजाते हैं. वहाँ, लाखों लोग होंगे और पूरी दुनिया का मीडिया होगा. आप जिसे बालबुद्धि बता रहे हो, उसकी चुनौती को स्वीकार करिए. संसद में आपका वन-वे ट्रैफिक है. राहुल गांधी का माइक ही ऑफ कर देते हो। राहुल गांधी का माइक चलता कहां है? आप राहुल गांधी पर आरोप लगा रहे हो तो राहुल गांधी ने खुली चुनौती दी है. अब आप बचकर नहीं जा सकते हो. आपको पता है कि आप गड्ढे के अंदर फंसे हो. इसलिए आप बचने की कोशिश कर रहे हो. हम बचने नहीं देंगे। हम आखिर तक लेकर चलेंगे, चलिए कहां तक चलना है.”

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर विदेशी ताकतों के साथ मिलने का आरोप लगाया. उन्होंने विपक्षी दलों पर विदेशी ताकतों की मदद से देश को अस्थिर करने और बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इन आरोपों के जवाब में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ओपन डिबेट की चुनौती दे दी. उन्होंने पीएम मोदी को यह ऑफर दिया कि वह वे अपनी पसंद की कोई भी जगह को डिबेट के लिए चुन सकते हैं, वह डिबेट के तैयर हैं. साथ ही डिबेट में अपने मनपसंद का जज बैठाने का भी ऑफर दिया. इस चैलेंज को लेकर राहुल गांधी काफी आक्रामक दिख रहे हैं, एक के बाद एक कई ट्वीट करके उन्होंने पीएम मोदी को ललकारा. इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बहस के लिए संसद पहले से मौजूद है और राहुल गांधी को वहीं चर्चा करनी चाहिए.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,500SubscribersSubscribe