Homeदेश'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ बेंगलुरु में INDIA गठबंधन...

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ बेंगलुरु में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

INDIA Alliance Protest: वोट चोरी और SIR में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ INDIA गठबंधन ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया. गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. वहीं, भाजपा ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया है. इस बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को ओपन डिबेट की चुनौती दी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

INDIA Alliance Protest: वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमलावर हैं. इसी कड़ी में ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने कर्नाटक में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार (5 नवंबर) को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फ्रिडम पार्क में ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन विरोध प्रदर्शन कर रहा है. इस प्रदर्शन का मुख्य नारा वोट बचाव, देश बचाव का है. इस प्रदर्शन में लगभग 20 अलग-अलग संगठनों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस प्रदर्शन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार शामिल होंगे. साथ ही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या समेत अन्य विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह आंदोलन, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘SIR’ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की ही एक कड़ी है. ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है.

कांग्रेस पार्टी वोट चोरी और SIR की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन कर रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में रिजीम चेंज करने कोशिश करने का आरोप लगा रही है. विपक्ष के इन प्रदर्शनों के जवाब में भाजपा ने भी लोकतंत्र बचाव, आरजकता हटाओ के स्लोगन के साथ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है.

गौरतलब है कि विपक्षी दल पिछले कुछ महीनों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर प्रेशर बनाने में कामयाब रही है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों को विदेशी ताकतों की मदद से देश को अस्थिर करने और बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने विपक्ष को “अवरोध पक्ष” भी कहा. इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ओपन डिबेट का चैलेंज दिया. राहुल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप विदेशी मदद की वजह से PM बने.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe