Homeदेशबीजेपी तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगा भी करा सकती है: अखिलेश...

बीजेपी तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगा भी करा सकती है: अखिलेश यादव का बयान

नई दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा बांट कर राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम पिछड़े हैं इसलिए उनको आगे करके वो ये दिखाना चाहते हैं कि भाजपा उनके साथ है। अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की जयंती पर मीडिया से बात कर रहे थे।

मिल्लत टाइम्स न्यूज़ के अनुसार, जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती पर माल्यापर्ण के बाद अखिलेश ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ साथ दंगा फैला सकती है। भाजपा प्रदेश में कई ऐसी घटना भी करा सकती है जिससे समाज मे दूरियां बन जाएं।

आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। अखिलेश बोले, भाजपा जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। सबसे बड़ा तिरंगा जनेश्वर मिश्र पार्क में लहरा रहा है। समाजवादियों ने सिर्फ जनेश्वर मिश्र पार्क में ही नहीं कई जगह तिरंगा झंडे लगाए। भाजपा के लोग सिर्फ धोखा देने का काम करते हैं।

भाजपा की पोल खोलते हुए अखिलेश ने कहा कि पूरे देश को यह बात समझनी चाहिए कि भाजपा तो आरएसएस की पॉलिटिकल विंग है। आरएसएस ने भारत का झंडा अपने स्थान पर नहीं लगाया है। भाजपा हमेशा बांटकर के राजनीति करती है। भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा अगर धोखा हुआ है तो वह पिछड़े, दलित और मुसलमानों के साथ हुआ है।

spot_img
[td_block_social_counter facebook="SADAATimes16" twitter="@SADAA_Times" youtube="channel/UC3W5SbEG89CwqPwQscn6WNw" instagram="sadaa_times2016"]