FIR On Imtiaz Jaleel: नासिक के TCS ऑफिस में एक महिला के कथित जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को कथित पनाह देने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी निदा खान को पनाह देने के मामले में नासिक पुलिस ने इम्तियाज जलील से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज कर लिया है. इम्तियाज जलील के खिलाफ यह कार्रवाई AIMIM कॉर्पोरेटर मतीन पटेल के फोन से कुछ रिकॉर्डिंग मिलने के बाद की गई है.
AIMIM र्पोरेटर मतीन पटेल पर भी निदा खान को पुलिस से बचने के दौरान अपने शहर में रहने के लिए ठिकाना उपलब्ध कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. अब मतीन पटेल के फोन से मिली कथित रिकॉर्डिंग के आधार पर AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील पर एफआईआर दर्ज की गई है. इम्तियाज जलील के वॉइस सैंपल लिए गए हैं. अब उन्हें आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए पेश होना होगा. पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की जांच कर रहा है.
गौरतलब है कि इस मामले में लगभग 9 एफआईआर दर्ज किए गए थे और 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इस मामले में हिरासत या गिरफ्तार किए गए कई लोगों को बेल मिल चुका है. वहीं, इससे पहले कोर्ट ने अपने एक आदेश में साफ था कि TCS मामले की शुरुआती जांच से प्रथम दृष्टया पता चलता है कि निदा खान और अन्य सह-आरोपियों ने पीड़िता पर मानसिक दबाव डालने की कोशिश की थी.
