Saudi News: सऊदी और यमने के हूती विद्रोहियों के बीच लगातार संघर्ष जारी है. हूतियों के हमले से सऊदी को काफी माली नुकसान हो रहा है, जिससे सऊदी की शासन परेशान है. इस बीच सऊदी के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने हूतियों के हमले को रोकने के लिए NATO के महासचिव मार्क रुटे से फोन पर बातचीत की है. इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. प्रिंस खालिद बिन सलमान ने नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रुटे और कनाडा, जर्मनी तथा स्पेन के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग फोन पर बातचीत की है.
हूतियों के हमले को रोकने के लिए सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, पाकिस्तान के फील्ड मार्सल आसिम मुनीर और तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ ने हाली में ईरान का दौरा किया और ईरान के मिलिट्री, पॉलिटिकल लीडरशिप से मुलाकात की. ईरान के साथ इस मीटिंग में सऊदी ने कथित तौर पर हूतियों के हमले को रोकने के लिए हूतियों को करोड़ों रुपये देने ऑफर दिया. हालांकि हूतियों के हमले लगातार जारी है. इस बीच सऊदी के रक्षा मंत्री ने हूतियों के हमले को रोकने के लिए NATO के महासचिव से फोन पर चर्चा की है.
नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रुटे और कनाडा, जर्मनी तथा स्पेन के अपने समकक्षों से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए प्रिंस खालिद बिन सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने और रुटे ने रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर आपसी तालमेल को लेकर चर्चा की.
