Homeविदेशस्पेन में भीषण रेल हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर, 50 लोगों की...

स्पेन में भीषण रेल हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर, 50 लोगों की मौत; कई घायल

Spain Train Accident: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर के बाद बड़ा रेल हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी में करीब 50 लोगों की मौत की आशंका जताई गई, जबकि सरकार ने 30 मौतों की पुष्टि की. हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं रोक दी गईं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Spain Train Accident: स्पेन में बुधवार (28 अक्टूबर) की तड़के सुबाह दो ट्रेनों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें लगभग 50 लोगों की मौत हो गई और कई दीगर घायल हैं. वहीं, स्पेन की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 30 लोगों की मौत होने की जानकारी दी है. स्पेन की सरकार ने मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई है. इस रेल दुर्घटना के बाद प्रशान के मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवा रोक दी गई. यह दुर्घटना स्पेन के मैड्रिड के टोलेडो प्रांत में हुई. इस दुर्घटना के बाद स्पेन में मातम पसर गया है.

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस दुर्घटना को लेकर दुख व्यक्त किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि वह इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “टोलेडो में हुए गंभीर ट्रेन हादसे से मैं स्तब्ध हूँ. मैं परिवहन मंत्री @oscar_puente_ और कैस्टिला-ला मांचा के अध्यक्ष @garciapage के लगातार संपर्क में हूँ. आपातकालीन सेवाएं प्रभावित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर काम कर रही हैं, और वे संबंधित प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और पूरा समर्थन है.”

इस दुर्घटना को लेकर स्पेन के रेलवे सिस्टम ऑपरेटर ADIF ने बताया कि यह हादसा टोलेडो प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे हुआ. ADIF ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, “दो ट्रेनों के आपस में टकराने के बाद मैड्रिड-अंडालूसिया हाई-स्पीड रेल लाइन पर यातायात रोक दिया गया है.” गौरतलब है कि स्पेन में इस यह दूसरी बड़ी रेलवे दुर्घटना हुई है. इससे पहले जनवरी में स्पेने के एडमज में एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे वह ट्रेन दुर्घटना की शिकार हुई. उस दुर्घटना में लगभग 45 लोगों की मौत हुई थी.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe