Homeदेश‘I Love Muhammad’ वालों के लिए जगह नहीं, यहां सिर्फ ‘I Love...

‘I Love Muhammad’ वालों के लिए जगह नहीं, यहां सिर्फ ‘I Love Mahadev’ चलेगा: नितेश राणे के विवादित बयान पर बवाल

Nitesh Rane Controversial Statement: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और BJP नेता नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने ‘I Love Mahadev’ और ‘I Love Muhammad’ का जिक्र करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बताया. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. कुछ लोग इसकी आलोचना कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Nitesh Rane Controversial Statement: हिंदू समुदाय का दशहरा का त्योहार चल रहा है. इस बीच एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया है. उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हुए कहा कि हमारे इस हिंदू राष्ट्र में सिर्फ I Love Mahadev ही चलेगा, I Love Muhammad वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है. इस बयान पर सामने खड़ी भीड़ खुशी के मारे धार्मिक नारे लगा रही थी.

नितेश राणे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित बयान देने के लिए बदनाम है. वह आए दिन मुस्लिम समुदाय के खिलाफ जहर उगलते हैं. उन्होंने एक बार फिर इसी तरह का बयान दिया है. नितेश राणे का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है, लोग इस बयान को शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इस बयान को लेकर नितेश राणे की तनकीद भी कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, उन्होंने एक कार्यक्रम में लोगों को संबंधित करते हुए मुस्लिम समुदाय के लिए विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा, यहां हिंदू बनकर गर्व से रहना है. ये किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं है, इसलिए आप किसी भी बात की चिंता न करें. हमारे इस हिंदू राष्ट्र में सिर्फ I Love Mahadev ही चलेगा, I Love Muhammad वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है. मैं यहां बस यही विश्वास दिलाने आया हूँ. मैंने सुना कि यहां पर कोई हमारे हिंदू समुदाय के नवरात्र के त्योहार को रोकने की हिम्मत कर रहा था. उसको सिर्फ मैं यही कहूंगा कि हम नवरात्र का त्योहार तो मनाएंगे, मैं भी यहां हूँ, अगर हिम्मत होगी, तो मेरे सामने आकर बताए कि वह हिंदुओं को नवरात्र का त्योहार नहीं मनाने देगा, ताकि उसे मैं ऐसी सब सीखा सकूं कि शुक्रवार को भी सिलेंडर उपर नहीं आ पाएगा”

 

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe