Homeदेशवियतनाम दौरे पर राहुल गांधी, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

वियतनाम दौरे पर राहुल गांधी, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

Nishikant Dubey press conference On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने राहुल पर विदेश यात्राओं और क्रिप्टोकरेंसी, AI व ऑनलाइन गेमिंग लॉबी से जुड़े होने के आरोप लगाए. दुबे ने विपक्ष पर देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Nishikant Dubey press conference On Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम के दौरे पर हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है. BJP ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को झारखंड के दुमका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के विदेश यात्राओं को लेकर सवाल खड़े किए.

उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह पिछले 10 सालों में 270 बार विदेश यात्रा पर गए हैं. नितिशकांत ने सवाल पूछा कि राहुल विदेश यात्राओं पर क्यों जाते हैं? वह अमेरिका में अक्सर वहां की सीनेटर इल्हान उमर, रो खन्ना से मिलते हैं. निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में जनते भी विपक्षी दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वह असल में रिजीम चेंज नहीं करना चाहते हैं, बल्कि देश को तोड़ना चाहते हैं.

उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह क्रिप्टोकरेंसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गैंब्लिंग की लॉबी से बिके हुए हैं और उन्हीं के इशारों पर भारत में रिजीम चेंज करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी के नेतृत्व वाली पूरी विपक्ष अमेरिकी कांग्रेस की जॉंच के अनुसार Neville Roy singham जो AI,cryptocurrency और online gaming लॉंबी के लिए काम कर रही है,उसके इशारे पर regime change की बात कर रही है. निशिकांत ने राहुल गांधी को बिका हुआ बताते हुए आरोप लगाया कि वह युवाओं और छात्रों को भड़काकर देश में बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि पूरी दुनिया जाग चुकी है.

निशिकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि पिछले 10-15 दिनों से ऐसा लग रहा था कि दिल्ली में कोई कानून व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता लंच और डिनर के लिए कहीं जा रहे हैं और वे धरने पर बैठ जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगा नहीं लहराया वह तिरंगा लेकर पहुंच रहे हैं और उन्होंने तिरंगा का जिस तरह प्रयोग किया है, उससे साफ पता चलता है कि उन्हें इसके सम्मान या गरिमा की कोई परवाह नहीं है.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,300SubscribersSubscribe