HomeदेशMLC Election Results: मोदी ने बैलेट पेपर के बहाने कांग्रेस पर साधा...

MLC Election Results: मोदी ने बैलेट पेपर के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना, इमरान मसूद ने दिया करारा जवाब

MLC Election Results: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 MLC सीटों के नतीजों को लेकर सियासत तेज़ हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसा, तो कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया. वहीं, सपा और राजद ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

MLC Election Results: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में 28 सीटों पर हुए शिक्षक, स्नातक MLC चुनाव के नतीजे बीते बुधवार (28 अक्टूबर) को आए. इस दौरान समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने मतगणना को जानबूझकर लेट करने, मतगणना धीरे-धीरे करने और मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. इन सब के बीच इस MLC चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के प्रदर्शन का मजाक बनाते हुए निशाना साध रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने तंजिया अंदाज में पूछा कि अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं होगी? बता दें कि कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं, भाजपा ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है.

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस पर टिप्पणी करने के जवाब में कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया. दरअसल, कांग्रेस समेत देश के विपक्षी दलों द्वारा लगातार वोट चोरी, EVM द्वारा वोट कराकर गड़बड़ी करने का आरोप मोदी सरकार पर लगाया जाता है और बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की मांग की जाती है. इसी वैलेट पेपर वाली बातों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने तंज किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए. 4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए. ये चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए कराए गए. अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?”

पीएम मोदी के इस तंजिया सवाल का जवाब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी इतना बैलेट-बैलेट बोल रहे हैं, यह उनका डर बोल रहा है. राहुल गांधी ने उन्हे (मोदी) को पकड़ लिया है और राहुल गांधी के डर से ये इतना बौखलाए हुए हैं कि इन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्या करे? इमरान मसूद ने कहा कि पीएम जहां बैलेट-बैलेट कर रहे हैं वहां पर उनका डर बोल रहा है, वोट काट-काटकर, कभी मशीन में चोरी, कभी वोटर लिस्ट में चोरी तो पीएम मोदी चुनाव जीतने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं. इमरान मसूद ने कहा कि पीएम मोदी को ये भी जवाब देना चाहिए कि उनके क्षेत्र में बीजेपी हार गई…ये चुनाव एकदम मास लेवल पर चुनाव नहीं होते हैं इन चुनाव के नतीजे अलग तरीके से आते हैं.

गौरतलब है कि चार राज्यों में 28 MLC सीटों पर चुनाव हुए. उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर बिहार में 8 सीटों पर महाराष्ट्र में 5 सीटों पर और कर्नाटक में 4 सीटों पर चुनाव हुए. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. सबसे बड़ी बात, तो यह है कि समाजवादी पार्टी के भाजपा के गढ़ बनारस में भी जीत दर्ज की. समाजवादी पार्टी यह कह रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या के सीट पर भाजपा को हराया और अब MLC चुनाव में बनारस में हराया. भाजाप ने 28 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और पूरा NDA गठबंधन को मिलाकर 16 सीटों पर जीत मिली है.

बिहार में 8 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें से कांग्रेस-0, BJP: 3 सीटें, JDU: 1 सीट, RJD: 1 सीट, जन सुराज: 1 सीट और निर्दलीय ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, महाराष्ट्र में 5 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें NCP (शरद पवार) — 2 सीटें, कांग्रेस — 1 सीट, BJP — 1 सीट और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) — 1 सीट पर जीत दर्ज की. कर्नाटक में 4 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें BJP — 3 सीटें, JD(S) — 1 सीट, कांग्रेस — 0 सीट पर जीत दर्ज की.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe