Homeदेशराहुल गांधी की युवाओं से अपील, ‘पुलिस से मत डरो, चलो दिल्ली...

राहुल गांधी की युवाओं से अपील, ‘पुलिस से मत डरो, चलो दिल्ली मार्च में शामिल हो’ व्यपारियों

Chalo Delhi March: विपक्षी पार्टियों की तरफ से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘चलो दिल्ली’ मार्च का ऐलान किया है. राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करके छात्रों, युवाओं और सभी वर्गों से इसमें शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह मार्च लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा कथित वोट चोरी के खिलाफ है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Chalo Delhi March: विपक्षी पार्टियों की तरफ से आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और वोट चोरी के खिलाफ ‘चलो दिल्ली’ नाम से एक मार्च का आह्वान किया गया है. भारतीय जनता पार्टी इस मार्च का विरोध कर रही है और आरोप लगा रही है कि इस मार्च से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा. इसी बीच में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके, देश के छात्र समूहों, युवाओ और सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस मार्च में शामिल हो.

राहुल गांधी ने कहा, “जो लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं, और जो लोग लोकतंत्र को बचाना और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, मैं उन सभी को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूँ.” राहुल गांधी ने इस मार्च के लिए कहा कि यह ‘एक ही विरोध है – देश का विरोध है.’ उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे मार्च में शामिल होने में न डरें. पुलिस की लाठी से नहीं डरें. उन्होंने कहा कि पुलिस की चिंता मत करो, लाठियों की चिंता मत करो-भाजपा में उनकी कोई भी हरकत आजमाने की हिम्मत नहीं होगी.

उन्होंने छात्र समूहों से इस मार्च में शामिल होने के लिए अपील की. उन्होंने कहा, “मैं सभी छात्र समूहों से आग्रह करता हूं, चाहे आपकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो – अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी अभिव्यक्ति, आपके विचारों, आपके सोचने के तरीके पर हमला हो रहा है, तो आएं और हमारे साथ जुड़ें.”

राहुल गांधी ने कहा, “‘चलो दिल्ली’ रामलीला मार्च लोकतंत्र को बचाने, वोट की चोरी को खत्म करने और संविधान की रक्षा करने के लिए है.” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने के लिए निकाला जा रहा मार्च है. राहुल गांधी ने कहा, “यह एक शानदार मार्च होगा, और यह इस देश की आत्मा के लिए है.” उन्होंने कहा, “हमारे साथ मार्च में आएं – हम संविधान और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे. उन्होंने आगे कहा, “मुझे आप सभी के वहां आने का इंतजार रहेगा.”

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,400SubscribersSubscribe