Air India Flights Suspend For Saudi: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है. सुरक्षा खतरे को देखते हुए कई भारतीय एयरलाइंस ने सऊदी के लिए अपनी उड़ाने निलंबित कर दी. लंबे समय से चले आ रही इस निलंबन को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने और आगे बढ़ा दिया है. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आगामी 14 नवंबर तक के लिए सऊदी के रियाद, जेद्दा और दम्माम के लिए अपनी फलाइटें नलंबित कर दी है.
वहीं, सऊदी उमरा करने के लिए गए हजारों तीर्थयात्री फंसे हुए हैं. ये तीर्थयात्री इंडिगो एयरलाइंस, अकासा एयरलाइंस और एयर इंडिया एयरलाइंस से सऊदी अरब उमरा करने के लिए गए थे. लेकिन कथित तौर पर DGCA इन तीनों एयरलाइंस को भारत से सऊदी के लिए उड़ाने भरने की इजाजत नहीं दे रहा है. वहीं, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से सऊदी में फंसे भारतीय तीर्थयात्री सऊदी एयरलाइंस से भारत वापस नहीं आ सकते.
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने फ्लाइटों का 14 नवंबर तक निलंबन करने की जानाकरी शुक्रवार (30 अक्टूबर) को बयान जारी करके दी है. उन्होंने बताया कि उड़ानों का निलंबन, जो पहले 7 नवंबर को खत्म होने वाला था, अब 14 नवंबर (इस तारीख सहित) तक जारी रहेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यमन के हूती विद्रोही सऊदी अरब के हवाई अड्डों, मिलिट्री ठिकानों और तेल ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. इसलिए सुरक्षा को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए उड़ान भरने से आगामी 14 नवंबर तक के लिए निलंबित कर दी है.
सऊदी में फंसे भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों को अपने देश वापस बुलाने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी और नगिना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने अपील की है. दोनों सांसदों ने भारतीय सरकार से सऊदी में फंसे सभी उमरा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है.
