Homeदेश8 साल बाद AMU में हुआ छात्रसंघ चुनाव, नोमान अशरफ अध्यक्ष और...

8 साल बाद AMU में हुआ छात्रसंघ चुनाव, नोमान अशरफ अध्यक्ष और नशरा नईम बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

AMUSU Election Result: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव हुए, जिसमें बिहार के नोमान अशरफ अध्यक्ष चुने गए. नशरा नईम यूनिवर्सिटी की पहली महिला उपाध्यक्ष बनीं, जबकि मोहम्मद हमदान ने सचिव पद पर जीत हासिल की. 19 दिनों की भूख हड़ताल के बाद छात्रसंघ बहाली का रास्ता साफ हुआ. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

AMUSU Election Result: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के चुनाव नतीजे आ गए हैं. बिहार के रहने वाले नोमान अशरफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सीट (AMU) के नए प्रेसिडेंट चुने गए हैं. वहीं, AMU की पहली महिला वाइस-प्रेसिडेंट के रूप में नशरा नईम को चुना गया है. नशरा नईम फ्रेटरनिटी मूवमेंट की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य और लॉ की स्टूडेंट थी. इसके साथ ही मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए हैं.

AMUSU के प्रेसिडेंट पद पर चुनाव जीतने के बाद नोमान अशरफ ने यूनिवर्सिटी के स्टूडेट्स का शुक्रिया अदा किया और मीडिया से बात करते हुए कहा, “आठ साल के लंबे संघर्ष के बाद, आखिरकार हमें यह अवसर मिल ही गया है, और यह बहुत खुशी का पल है. आप यहाँ छात्रों के बीच उत्साह और जोश देख सकते हैं.” नोमान अशरफ ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने, जो मुद्दा उठाया था और जो वादे किए थे, उन वादों पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 8 साल के संघर्षों के बाद छात्रसंघ चुनाव हुए हैं. बीते 5 नवंबर को छात्रसंघ के चुनाव हुए. 22 हजार स्टूडेंट्स ने वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया. चुनाव को लेकर एमयू के स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखने को मिला. चुनाव के परिणाम वोटिंग के बाद देर रात को आए. नोमान अशरफ 7,797 वोट पाकर प्रेसिडेंड के पद पर विजयी हुए, उन्होंने मोहम्मद इंतखाब को हराया. वहीं वाइस-प्रेसिडेंट नशरा नईम और मोहम्मद हमदान ने सचिव पद पर जीत दर्ज की.

वोटिंग और चुनाव परिणाम के दौरान कोई हंगामा न हो, इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे. एमयू के हर गेट पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. बाब-ए-सैयद गेट के बाहर व पुरानी चुंगी व सर्किल सहित अन्य गेटों पर पीएसी बल व आरएएफ तैनात किया गया था. गौरतलब है कि इस चुनाव में फिलिस्तीन-गज़ा और सूडान के मजलूमों के साथ एकजुटता दिखाई गई. उनके हक में नारे और बयानबाजियां हुईं, जो मीडिया में सुर्खियां बनीं. पिछले आठ सालों से एमयू में छात्र संघ के चुनाव नहीं हो रहे थे और छात्र संघ को निलंबित कर दिया गया था.

इसको लेकर एमयू के छात्र संघर्ष कर रहे थे. 19 दिनों की भूख हड़ताल और प्रदर्शन के बाद एमयू प्रशासन ने छात्रसंघ बहाल करने और चुनाव कराने का ऐलान किया. बीते 9 अक्टूबर 2026 को एमयू कुलपति ने छात्र यासिर फहद को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई थी. इसके बाद 5 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव हुए और नोमान अशरफ AMUSU के प्रेसिडेंट चुने गए.

spot_img
1,716FansLike
6,134FollowersFollow
118FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe