Pakistan Qatar Bilateral Relations: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और कतर के गृह मंत्री शेख खलीफा बिन हमद बिन खलीफा ने दोहा में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने आंतरिक सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की. नकवी ने अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत और शांति प्रयासों में कतर की भूमिका की सराहना की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Pakistan Qatar Bilateral Relations: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और कतर के गृह मंत्री शेख खलीफा बिन हमद बिन खलीफा के बीच दोहा में मुलाकात हुई. इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय आंतरिक सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों नेता द्विपक्षीय आंतरिक सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हो गए. इस बात की जानकारी पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को एक बयान जारी करके दी है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय स्तर पर आंतरिक सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ मौजूदा क्षेत्रीय हालात और शांति व स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “इस बैठक में दोनों देशों के गृह मंत्रालयों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.” साथ ही, आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला लिया गया.”
बयान में आगे बताया गया कि मोहसिन नकवी द्वारा दोहा में 8वें ग्लोबल सिक्योरिटी फोरम को संबोधित करने के एक दिन बाद यह बैठक हुई. मोहसिन ने वहां कहा कि पाकिस्तान और कतर ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम किया है.
मोहसिन ने स्विट्जरलैंड में आयोजित ‘लेक ल्यूसर्न शिखर सम्मेलन’ का जिक्र किया, जिसे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए पाकिस्तान और कतर ने आयोजित किया था. शांति प्रयासों में कतर की भूमिका की तारीफ करते हुए नकवी ने कहा कि दोनों देशों का मकसद “आगे के संघर्ष को रोकना और निर्दोष लोगों की जान बचाना” है.
